lord shiva 001 710x400xt jpg 75

बिहपुर| प्रखंड के मड़वा स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को महाशिवरात्रि को लेकर कमेटी व ग्रामीणों की बैठक हुई।इसमें कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष विमल शर्मा व झंडापुर ओपी प्रभारी मधुसूदन पासवान आदि शामिल रहे। बताया कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर पूजन व शिव विवाह के पूर्व झांकी निकाली जाएगी। इसके अलावा 8 से 11 मार्च तक होने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। बैठक से पहले सरपंच रानी देवी ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम समेत अनुमंडल व प्रखंड के सरकारी व प्रशासनिक अधिकारी को देकर इस मेले में सुरक्षा संबंधी तैयारी की गुुहार लगाई है।

गोपालपुर | फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इसी दिन त्रिकालदर्शी भोले शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च शुक्रवार को है। इस बार महाशिवरात्रि धार्मिक मायने से खास मानी जा रही है। शास्त्रों के जानकार अमरनाथ झा ने बताया कि इस महाशिवरात्रि के साथ-साथ प्रदोष व्रत भी है। चारों ग्रहों का योग इस बार खास होगा। महाशिवरात्रि व्रत करने से दुख, दरिद्रता सहित मानव की सारी व्याधियों दूर होंगी

खरीक : राघोपुर दुर्गा मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 1051 महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं। शोभायात्रा पंचायत का भ्रमण करते हुए राघोपुर दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां शिवलिंग स्थापित के साथ शोभायात्रा यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर कालिका नाट्य कला सांस्कृतिक मंच (एक सामाजिक संस्था) राघोपुर की टीम द्वारा भव्य झांकी की पेश की गई। इस दौरान बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के साथ-साथ जय श्रीराम के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। झांकी प्रस्तुत में जिला पार्षद पीयूष कुमारी, मदन कुमार, अनिल बिहारी, रतनलाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि का सराहनीय भूमिका रही। वहीं, आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को मंदिर परिसर पूजा-अर्चना की जाएगी। जबकि शुक्रवार एवं शनिवार को अखंड रामधुन का आयोजन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *