नवगछिया। खरीक प्रखंड के काजीकौरैया गांव में 11 मार्च से जिला संतमत सत्संग का 73 वां वार्षिक अधिवेशन होगा, जिसका समापन 12 मार्च को होगा।
सत्संग में संतमत के आचार्य महर्षि हरिनंदन महाराज, भागीरथ महाराज, छोटेलाल महाराज, प्रमोद महाराज समेत कई जाने-माने संत भाग लेंगे और श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाएंगे। वहीं, कार्यक्रम को तैयारी जोरों पर है।


