नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में आज सुबह लगभग 8:20 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Total Downloads: 160
सूचना मिलते ही नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गोपालपुर थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर उसे संरक्षित किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें गोपालपुर थानाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र दो घंटे के अंदर ही आरोपी प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तिनटंगा करारी का निवासी है और उसके पिता स्वर्गीय बनारसी मंडल हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।
फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है। इस हत्याकांड को लेकर गोपालपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
त्वरित कार्रवाई और सफलता के लिए छापामारी दल में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
