नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नवगछिया के महिला इकाई के द्वारा वर्षों से बंद पड़े छात्रवास चालू करने की मांगों के साथ मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में सुबह करीब नौ बजे तालाबंदी कर दिया गया। ताला बंदी के साथ ही सभी शिक्षक व कर्मचारी को परिसर के बाहर ही रोक दिया गया था। इस दौरान कॉलेज प्रशासन व छात्राओं से नौकझोंक होने के बाद प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा लिखित आश्वासन के बाद करीब एक बजे ताला खोला गया। वहीं पुनः नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को भी इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
Total Downloads: 167
छात्रसंघ की महासचिव आकंक्षा चौधरी ने कहा कि हम सबों ने सभी छात्रसंघ पदाधिकारी के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति को कई बार आवेदन देकर छात्रावास चालू करने का आग्रह किया था लेकिन चालू नहीं हुआ। अभाविप की साक्षी और सिंकु ने बताया कि अभाविप के माध्यम से आवेदन देकर छात्रवास को चालू कराने का आग्रह किया जा रहा था लेकिन टालमटोल होता रहा। अंत में हम सबों को महाविद्यालय में तालाबंदी करने का निर्णय लेना पड़ा।
वहीं अभाविप के विश्वविद्यालय सेवा कार्य प्रमुख सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि- पूर्व में अभाविप के माध्यम से महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को लिखित आवेदन, धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल किए थे और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी को भी इससे संबंधित लिखित आवेदन दिया गया था, फिर भी अभी तक छात्रावास को चालू नहीं किया गया। छात्रा मीनू और रिमझिम ने बताया कि- महाविद्यालय के द्वारा एक सप्ताह में चालू करने का लिखित आश्वासन दिया गया है।

उसके बाद महाविद्यालय के गेट का ताला खोला गया। निधार्रित समय में हमारी मांग पूरी नहीं होने पर पुनः हमलोग आगे आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं मौके पर आकंक्षा चौधरी, सिंकु, मीनू, सोनाली, संगीत, नन्ही, रिमझिम, साक्षी, गायत्री, पंकज यादव, कृष्ण कुमार व आकाश कुमार के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
