गोपालपुर: गोपालपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बटेश्वर स्थान उत्तरवाहिनी गंगा,सहित तिनटंगा जहाज घाट ,बुद्धू चकघाट, अन्य कई घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जहाज घाट पर राम धुन संकीर्तन और मेला का आयोजन किया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101

वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु ग्रामीणों द्वारा बैरिकेडिंग किया गया था। वहीं तिनटंगा जहाज गंगा घाट पर नवगछिया मुख्यालय आरक्षी उपाधीक्षक सुनील कुमार पांडे पहुंचे। घाट का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो । पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
