नवगछिया । रविवार को खरीक बाजार स्थित मां चैती दुर्गा मंदिर परिसर से कोलकाता से आई कलाकारों की झांकी के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों की बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। कलश शोभायात्रा के साथ हर वर्ष की भांति 11 दिवसीय महारूद्र एकादश यज्ञ शुरू हुआ।

कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से बाजार का भ्रमण करते हुए रामगढ़ स्थित बड़ी काली मंदिर पहुंची। यहां जल भरकर 14 नंबर सड़क स्थित विश्वकर्मा चौक होते छोटी काली मंदिर पंडित टोला के रास्ते से कठेला गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर कलश शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन कमेटी के शंभू झा, रामानंद चौधरी, राजेश झा, जयंत चौधरी आदि ने बताया कि सोमवार से 11 दिनों, यानी 21 मार्च तक सुबह में मंदिर परिसर में परिक्रमा और पूजा-अर्चना व दोपहर से प्रवचन होगा। रात्रि में प्रोजेक्टर पर रामायण दिखाया जाएगा। शोभायात्रा के सफल संचालन में उपमुखिया रूकेश कुमार दास, राकेश पंडित, बबलू झा, रूपेश चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश शर्मा, सौरभ चौधरी, परशुराम कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

बिहपुर । औलियाबाद गांव स्थित चैती दुर्गा मंदिर में सोमवार को माता दुर्गा की अचल प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। रविवार को मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा अरुण राय के संयोजन में निकाली गई।

शोभायात्रा में 1111 महिलाएं व कुंआरी कन्याएं शामिल हुई। सोमवार को प्रात:आठ बजे से प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा मुख्य पुजारी जयरामपुर के नवीन मिश्र व सोनवर्षा के उमाकांत झा करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *