नारायणपुर । प्रखंड में संत रैदासा फाउंडेशन के तत्वाधान में नारायणपुर बस स्टैंड के मैदान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह सह जिलास्तरीय रविदास महासम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ। आयोजन समिति के अजय कुमार रविदास, अखिलेश रमण व अखिल भारतीय रविदास धर्म संगठन के प्रदेश प्रभारी जनार्दन दास ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

अनिल दास, योगेंद्र बौद्ध, घनश्याम दास मुखिया, नसीब दास, विकास सिंह जाटव, मुकेश कुमार, नंदिकेश, उदय दास, निरंजन दास, सुरेश राम, सुभाष दास, बुलो दास ने अपनी-अपनी बात रखी। समाज में शिक्षा का स्तर सुधारने की बात कही गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार रविदास ने कहा कि रविदास परिवार को बाबा साहब आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए दहेज मुक्त, शराब मुक्त, खुद के पुश्तैनी रोजगार के लिए सरकार के चलाए गए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेकर बेरोजगारी को दूर करना होगा

ताकि अपने समाज को दूसरे प्रांत में अपमान ना सहना पड़े। मिशन गायक महेश आंबेडकर ने गीत से शमां बांधा। अखिल भारतीय रविदासीय धर्म संगठन के विस्तार के लिए नवगछिया पुलिस जिला का गठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष अखिलेश रमण, महासचिव अजय कुमार रविदास, कोषाध्यक्ष नसीब रविदास, मीडिया प्रभारी दीपक दीवान, समरजीत कुमार को बनाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *