नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को मानव श्रृंखला को लेकर आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारी व कर्मियों से नवगछिया बीडीओ प्रशांत कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा है. बीडीओ ने कनीय अभियंता शशी कुमार, कदवा दियारा के पंचायत सचिव राजकिशोर पासवान, ढोलबज्जा पंचायत के पंचायत सचिव राजकमल चौधरी, पुनमाप्रतापनगर के पंचायत सचिव बी के भास्कर, कृषि समन्वयक रितेश कुमार रमन, नवगछिया अंचल के कार्यपालक सहायक पुरुषोत्तम कुमार, कृषि समन्वयक आनंद कुमार, दीपक कुमार, प्रेम प्रकाश एवं राजस्व कर्मचारी नवगछिया अंबिका पासवान को बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण किया गया है.
Total Downloads: 116
क्षबीडीओ प्रशांत कुमार ने मानव श्रृंखला में दी गई जिम्मेदारी के संबंध में इन लोगों के अनुपस्थित रहने से समीक्षा नहीं हो पाई. इससे अपने कार्यों एवं उच्च अधिकारी के आदेश के प्रति रुचि नहीं है यह स्पष्ट होता है.

उन्होंने मानव श्रृंखला के दिन किसी तरह का कोई प्रतिकूल बातें होने की स्थिति में सारी जवाबदेही उन लोगों की होने की बात कहते हुए उन लोगों को अपना अपना स्पष्टीकरण देने सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

