नवगछिया| मुमताज मोहल्ला वार्ड 12 में शनिवार की देर रात मोहम्मद सवेत आलम के घर के ताला तोड़ चोरों ने नगदी व जेवरात की चोरी कर ली। चोरों ने 23 हजार 500 नगदी, सोना चांदी के जेवरात, कपड़ा-बर्तन सब उठा ले गए।

गृहस्वामी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि 16 जनवरी को उनकी सास का निधन हो गया था। उनके निधन पर वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर ससुराल चले गया था।

रविवार की सुबह 5 बजे पड़ोसी ने जब घर का ताला टूटा देख सूचना दी। सूचना पर जब घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था नगदी सहित जेवर सहित कपड़े व जेवर गायब थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *