पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के जपतेली गांव में रविवार देर रात की है। जहां राजेश राय की पत्नी संगीत देवी 36 ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। महिला के पति और उसकी 9 साल की बेटी रानी ने पुलिस को बताया कि रात में मैं अपने तीन साल के भतीजा को कमरे में लेकर आया।
Total Downloads: 380
इस पर पत्नी ने कहा कि अगर यह बिछावन गंदा करेगा तो कौन साफ करेगा। इसी बात पर दोनों के बीच बताबाती हो गई। इसके बाद मैं खाना खाकर बरामदे पर सो गया और पत्नी कमरे का दरवाजा बंद कर सो गई। सुबह जब हम लोग जागे तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। इसके बाद घर के कमरे का दरवाजा किसी तरह खोल कर आनन फानन में उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मृतका के भाई मुंगेर के बिशनपुर देहरा निवासी गोपाल सिंह के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका को दो बेटी और एक बेटा है। बेटा कुणाल कुमार भागलपुर में रहकर आईटीआई कर रहा है। जबकि बेटी रानी कुमारी व पूजा कुमारी गांव में ही रहकर पढ़ाई करती हैं। महिला की मौत से तीनों बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

