नवगछिया : मंगलवार को बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए 80% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में नवगछिया खरीक झंडापुर नारायणपुर एवं कुर्सेला से 180 सदस्य है जिसमें 125 सदस्यों ने मतदान किया
Total Downloads: 83
शाखा सचिव विनोद केजरीवाल ने बताया कि चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुपौल से जुगल किशोर अग्रवाल और दरभंगा के नीरज कुमार खेरिया जी चुनावी मैदान में खड़े थे अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष महेश जलान का कार्यकाल पूरा हो रहा है
चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में विनोद खंडेलवाल और प्रदेश चुनाव पदाधिकारी मोहनलाल श्रीवास्तव ने मतदान संपन्न करवाया वहीं दोनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधि के रूप में कमलेश कुमार अग्रवाल और अमर कुमार दहलान सक्रिय दिखे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में नवगछिया का अध्यक्ष दिनेश कुमार सराफ सचिव विनोद केजरीवाल सुरेश कुमार हिसारिया अशोक कुमार केडिया विद्यासागर सर्राफ दयाराम चौधरी विनय प्रकाश मनोज चौधरी कन्हैया लाल यादुका प्रदीप कुमार जैन मुरारी लाल पंसारी विश्वनाथ यादुका आदि उपस्थित थे

