नवगछिया| भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हाईस्कूल नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी सह जिला संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद थे।

टेस्ट प्रतियोगिता में येलो बेल्ट में अवन्तिका, सुमन कुमार, अम्बर कुमार, अमृत राज, कलश कुमारी, ग्रीन बेल्ट में जुही कुमारी, आलोक कुमार, अर्पित कुमार, रितु प्रिया, जयंत राॅय, ग्रीन वन बेल्ट में रिसव राज, ब्लू बेल्ट-नंदनी कुमारी, यस राज, ब्लू वन बेल्ट में जिनी खातून, विजय कुमार मंडल उत्तीर्ण हुए।

घनश्याम प्रसाद ने कहा कि उतीर्ण खिलाड़ी को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर ताइक्वांडो कोच सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, मो. नाजिम, विकास चौरसिया, राजेश मिश्रा, मोनी कुमारी, खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, पंकज कुमार, राणा कुमार, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *