नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जपतेली निवासी बासुदेव राय के बेटे किशन की हत्या मामले में घटना के दो दिन बाद पिता के बयान पर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें रामजी राम, जीछो राम, सूरज राम, रंगीला राम, राजकुमार, सौरभ राम, अरुण शर्मा को आरोपी बनाया है। आवेदन में मृतक के पिता ने लिखा है कि 21 मार्च की शाम आठ बजे घर से गांव में बज रहे डीजे को देखने के लिए किशन निकला था।
Total Downloads: 182
रात नौ बजे तक वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन शाम चार बजे नरेश राम के घर के उत्तर मकई के खेत में उसकी लाश मिली। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर गीली मिट्टी लगी थी। बेटे के दाहसंस्कार के बाद जब में घटना के संबंध में खोजबीन करने लगा तो गांव के ही सदानंद राय ने बताया कि 21 मार्च की रात को नौ बजे शौच के लिए गया हुआ था।

उस समय जहां पर लाश थी वहां रामजी राम, जीछो राम, सूरज राम, रंगीला राम, राज कुमार, सौरभ राम, अरुण शर्मा को मकई के खेत से निकलते हुए देखा। बासुदेव राय कहा है कि उनलोगों से मेरा जमीन संबंधी विवाद चल रहा था जिसको लेकर उनलोगों से मनमुटाव था। इसी विवाद को लेकर सभी अपराधियों ने मिलकर मेरे पुत्र किशन की हत्या कर दी।
परबत्ता थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस

