बिहपुर। हरिओ में घास कटवाने के दौरान नाबालिग लड़के के हाथ की अंगुली कट जाने के बाबत पिता सहोडी निवासी मृत्युंजय मुनि ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने हरिओ के ही प्रह्लाद सिंह व बबलू सिंह को नामजद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
बताया कि मैं सिकंदराबाद में काम करता हूं। पत्नी व पुत्र ननिहाल हरिओ में रहता है। आरोपी मेरे पुत्र अभिकांत कुमार को जबरदस्ती काम करवाने ले गये। उससे घास कटवाने लगे।
उसी दौरान मशीन से मेरे पुत्र के हाथ की सभी अंगुली कट गयी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
