खरीक। मिल्की गोशाला निवासी सरोज कुमार यादव के पुत्रबिक्रम कुमार (15) की कोसी के खरने धार में डूबने से मौत हो गई। वह नवगछिया उवि में नवमी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में करवाया।

परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह घर में किसी को बगैर कुछ कहे नहाने के लिए खरने धार चला गया जहां नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया एवं गहरे पानी में चला गया। वह अपने दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *