नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में मुखिया पति कुमौदी यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जहांगीरपुर बैसी निवासी रंजीत राय, हरेराम राय और राजकुमार राय शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, कुमौदी यादव अपने खेत की जुताई कराने के लिए ट्रैक्टर के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 100 लोगों का एक समूह वहां इकट्ठा हो गया और लाठी-डंडों से कुमौदी यादव तथा उनके दो निजी गार्डों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुमौदी यादव सहित दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घटना के दौरान गार्डों के लाइसेंसी हथियार भी छीन लिए।

घटना के बाद कुमौदी यादव ने रंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *