नवगछिया : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में एससी एसटी एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कुल पांच लाभुकों को वाहन खरीद करने पर बिहार सरकार द्वारा एक लाख अनुदान की राशि प्रदान करेगी. उक्त जानकारी नवगछिया अनुमंडल सभागार में आयोजित बैठक के दौरान भागलपुर जिला परिवहन पदाधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी विकास मित्र को भी इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि सरकार द्वारा हर पंचायत में पांच एससी एसटी एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों का चयन किया जाना है जो चार पहिया वाहन खरीदना चाहते हैं. जिसमें तीन एससी एसटी व दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभुaकों को इसका लाभ दिया जाएगा. वाहन खरीद करने वाले लाभुक इसके तहत चार पहिया वाहन में चार से दस सीट तक के वाहन खरीद कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि लाभुक को योजना का लाभ लेने के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन करने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित बीडीओ से इसकी जानकारी ले सकेंगे और प्रखंड से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति डी एल नहीं बनाए हैं वे डीएल के लिए उनके कार्यालय में आवेदन दे. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *