नवगछिया : 12 सितंबर की अहले सुबह कलबलिया धार के पास गंगा नदी के बाढ़ के पानी के अत्यधिक दबाव के कारण 14 नंबर सड़क ध्वस्त हो जाने के बाद सड़क के साथ बहे टेंपो व एक्सक्यूवी वाहन में पिछले दिनों एक्सयूवी की बरामदगी हो चुकी हैं. वहीं बुधवार को कलबलिया धार में सड़क के साथ बहे टेंपो के देखे जाने की भी बात सामने आ रही है. धार में पानी घटने के बाद पानी मे एक वाहन होने जैसा दिखाई दे रहा है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं पानी मे टेंपो के होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा नवगछिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर बुधवार की दोपहर नवगछिया पुलिस भी सत्यापन के लिए पहुंची लेकिन वहां वाहन नहीं होने की बात कहते हुए वापस लौट गई. नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि उक्त स्थल पर टेंपो नहीं है. मालूम हो कि सड़क ध्वस्त होने के बाद टेंपो व एक्सयूवी गाड़ी सड़क के साथ पानी मे बह गई थी.

इस दुर्घटना में परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा के बजरंगी साहनी की मौत भी हो गई थी. सड़क ध्वस्त होने के करीब 12 दिन बाद एक्सयूवी गाड़ी को बरामद कर लिया गया था. लेकिन टेंपो की बरामदगी अबतक नहीं हो पाई है. सड़क ध्वस्त होने के बाद दुर्गा पूजा आरंभ होने से पूर्व प्रशासन स्तर से ध्वस्त हुए सड़क को भाड़ कर उसे चलने योग्य बना दिया गया है. सड़क से होकर वाहनों का परिचालन भी शुरू हो गया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet