नवगछिया : जालसाजी कर ठगी करने के मामले का मुख्य आरोपी पूर्णिया जिले के मुसफिल थाना क्षेत्र निवासी दिलीप चौहान को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दिलीप चौहान के विरुद्ध नवगछिया थाना में जालसाजी कर ठगी करने का मामला दर्ज था. जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में एक और आरोपी मनोज पंसारी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही. मालूम हो कि दिलीप चौहान एवं मनोज पंसारी ने फर्जी तरीके से जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला निवासी अनिल शाह की पत्नी रानी देवी सहित चार महिला से जमीन बेचने की जालसाजी कर लाखो की ठगी की थी.

मामले में महिला रानी देवी ने नवगछिया थाना में जालसाजी कर ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. महिला ने दिया आवेदन में बताया था कि दिलीप चौहान व मनोज पंसारी ने फर्जी जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर जमीन बेचने की जालसाजी कर मुझसे 96 हजार, तारा देवी से 72 हजार, वीणा देवी से एक लाख दस हजार, रेनू देवी से 60 हजार की ठगी की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *