नवगछिया : इस्माइलपुर पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी प्रहलाद राय के पुत्र राजू राय एवं योगेंद्र मंडल के पुत्र खुशीलाल मंडल शामिल है. पुलिस ने एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है.
Total Downloads: 115
इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष ए के आजाद ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर दो सौ एमएल का दो एवं 250 एमएल का एक देशी शराब पॉलीथिन बरामद किया गया. मौके पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जबकिमोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. वहीं मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.

