नारायणपुर – नववर्ष के नुतन आगमन पर मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड के नागर उच्च बिधालय पहाड़पुर के मैदान पर आई सी सी टी- 20 प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घघाटन विश्व मानवाधिकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा व प्रधानाचार्य प्रभाकर शर्मा एवं ग्लैक्सी परिवार के अध्यक्ष डा.सियाराम शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया.

टुर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले रायपुर की टीम क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया मुरली की टीम ने 149 रनों का लक्ष्य रखा. जबाब में उतरी रायपुर की टीम 77 रनों पर सिमट गई. टुर्नामेंट में इंपायर की भुमिका यशपाल शर्मा व पप्पू शर्मा कर रहे थे वहीं कॉमन्टेटर के रुप में चंदन व नंदन के द्वारा की जा रही थी.

आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार विजेता टीम के सुमन कुमार को दिया गया. आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि क्रिकेट टुर्नामेंट में चयनित कुल 16 टीम ने भाग ली है.मौके पर बिरेन्द्र, प्रभाकर, सचिन, अच्छेलाल, अजय, जयहिंद, डा.जवाहर, तरुण, सुबोध, रणविजय सहित अन्य खेलप्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा. टुर्नामेंट मैच के दौरान तेलडीहा,पैंकात,पहाड़पुर, आशाटोल, भोजूटोल, कुशाहा, रायपुर, बरमसिया के लोगों की भीड़ दर्शक के रुप में मैदान पर जमे रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *