नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक गांव में मंगलवार सुबह पीतांबर सिंह के हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी के बयान पर रोशन कुमार, देवेंद्र सिंह सहित अन्य चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी ने अपने बयान में बताया है कि मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ जिसमें रोशन ने बांस की लाठी से सिर पर मार कर हत्या कर दी। इस मामले में रोशन के पिता देवेंद्र सिंह और मां व बहन को भी नामजद अभियुक्त बनाया है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इस हत्या के मामले में एफएसएल की टीम ने घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी को भी जब्त कर लिया गया है और अनुसंधान किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *