नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी को कई हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया। इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधियों का जमावड़ा छोटी परबत्ता में है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
जहां पर खेत पर कब्जा करने के लिए हथियारों का जखीरा जमा किया है। पुलिस ने तीन अपराधी को हिरासत में लिया जिसमें तीन देसी कट्टा और 28 गोली बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में छोटी परबत्ता गांव के शंभू मंडल, बोकू मंडल गिरोह मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के ऊपर इस्माईलपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
