नवगछिया : मक्खातकिया मोहल्ले में बस स्टैंड के संवेदक अंगद कुमार उर्फ बुलबुल यादव को उसके भतीजे प्रिंस यादव ने गोली मार कर घायल कर दिया है. घटना के तुरंत बाद बुलबुल यादव को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया है.

परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया है. बुलबुल को बाएं कंधे पर गोली लगी है और बारूद के छींटों से कंधे के आस पास का शरीर जल गया है. चिकित्सकों ने बताया कि बुलेट कंधे के पास फंसा हुआ है. देर रात श्री यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई थी.

घायल बुलबुल यादव के छोटे भाई प्रभात खबर के विक्रय प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में पंकज यादव, प्रिंस यादव और पंकज यादव की पत्नी राधा देवी देर शाम करीब साढ़े बात बजे उसके घर पर आ गए और बाता बाती करने लगे. देखते ही देखते राधा देवी और पंकज यादव के कहने पर प्रिंस यादव ने उनके भाई बुलबुल यादव को गोली मार दी.

गोली लगते ही वे जमीन पर गिर गए और सभी आरोपी वहां से भाग गए. इधर ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस यादव मनबढू प्रवृति का लड़का है. पहले भी वह एक संगीन मामले में जेल की हवा खा चुका है. मालूम हो कि बुलबुल यादव और पंकज यादव दोनों सगे भाई हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *