नवगछिया में आयोजित अखिल भारतीय संतमत सत्संग के अंतिम दिन सोमवार को सत्संग प्रेमियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसमें पंजाब- हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, नेपाल एवं विभिन्न राज्यों के सत्संग प्रेमी पहुंचे थे। इस दौरान गुरु शरण बाबा ने कहा कि मोक्ष को चाहते. हैं तो एकांत में बैठकर ध्यान करें।

Whatsapp group Join

आत्मानंद महाराज ने कहा कि मुक्ति का साधन हम लोगों को करना है। ज्ञानशेखर महाराज ने कहा कि संसार में जो प्राणी अध्यात्म का ज्ञान नहीं, वह प्राणी आंख रहते भी अंधा है। ध्यान के बिना हमें शांति नहीं आ सकती। ध्यान भजन सत्संग करें। आज का मनुष्य दुखी है, अगर सुखी रहना चाहते हैं तो सत्संग करना होगा। गुरुनंदन महाराज ने कहा कि अपना मान भले ही ढल जाए। भक्तों का मान ना ढले।

सत्यानंद महाराज ने कहा कि गीता को अवश्य पढ़ना चाहिए। हमें अपनी विरासत को जरूर संभाल कर रखना चाहिए। सभी संतो ने आयोजनकर्ता को अधिवेशन आयोजन करने पर साधुवाद दिया, और कहा कि इस तरह का आयोजन करना कोई मामूली काम नहीं है। उन्होंने फूल बाबा के बारे में कहा कि फूल बाबा तो फूल की तरह है। गुरु प्रसाद बाबा ने कहा कि । नियमित रूप से सतसंग करे। प्रमोद महाराज ने कहा कि चाहे पढ़ाई हो सत्संग हो या फिर योग हो, जो भी करें ध्यान से करें हमें संत गुरु पर विश्वास करना चाहिए।

भागीरथ बाबा ने कहा कि वे डुबते हुए भी तैर गये। जिस पर गुरु मेहरबान हो गए हमें उस गुरु की शरण में रहना चाहिए, तभी हमारा कल्याण है। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते कहा कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि इतने संतों का आगमन नवगछिया की धरती पर हुआ।

महाधिवेशन को सफल बनाने में महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मुकेश, राजेंद्र मेहता, राजकुमार, रामचंद्र शाह, महेंद्र मेहता, डॉ. ललन कुमार, केवी यादव, जयप्रकाश, संतोष कुमार, अजय, नरेंद्र जायसवाल, वीरेंद्र यादव, पंकज बाबा आदि का योगदान रहा।

• मानवता कल्याण ही हम सब का सर्वश्रेष्ठ धर्म

श्री सद्गुरु साईनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा की परमात्मा अनुभव का विषय है। संत महात्माओं की सेवा ही ईश्वर की सेवा है और मानवता कल्याण ही हम सबों का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। संतमत के प्रचार मंत्री लडडू बाबा, सौरा के मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह, पूर्व मुखिया अशोक कुमार, उपमुखिया राजदेव गुप्ता, विकास यादव, पंचायत समिति विनोद सिंह, इंद्रभूषण सिंह, बिलास यादव आदि मौजूद रहे। इस इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी और बजरंग दल, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, कसौधन वैश्य समाज. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भवानीपुर ग्रामवासी सोहड़ा मदरौनी रंगरा के ग्रामवासी लगे थे। साधु महात्माओं के रहने की व्यवस्था अर्जुन कॉलेज नवगछिया के चेयरमैन राजीव रंजन के द्वारा व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में कहलगांव के विधायक पवन यादव 3 दिन तक पूरी व्यवस्था में लगे हुए थे। उन्होंने सभी साधू-महात्माओं को भागलपुरी चादर से सम्मानित किया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet