नवगछिया : 21 फरवरी से आरंभ होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन अस्तर से कदाचार मुक्त एवं शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. नवगछिया अनुमंडल में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर नो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी नो परीक्षा केंद्र पर कुल 8437 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. नो परीक्षा केंद्रों में सात परीक्षा केंद्र छात्राओं के लिए बनाए गए हैं. जबकि दो परीक्षा केंद्र छात्र के लिए बनाए गए है. नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया, रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय, प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल, लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर, सावित्री पब्लिक स्कूल को छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी सातो परीक्षा केंद्र पर कुल 6164 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल होगी.

नवगछिया में नो परीक्षा केन्द्रों पर होगी मैट्रिक परीक्षा, 8437 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल

,, सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं छात्राओं के लिए, 6164 छात्राएं देंगी मैट्रिक की परीक्षा

,, दो परीक्षा केंद्र छात्र के लिए बनाए गए हैं कुल 2273 छात्र देंगे परीक्षा

,, कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरू

,, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक दंडाधिकारी, एक वरीय दंडाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति

,, जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रा में मिलेगा प्रवेश

,, छात्राओं के केंद्र पर तीन महिला सेविका व पर्यवेक्षिका परीक्षार्थी की करेंगी जांच

,, छात्र के केंद्र पर जांच के लिए किसान सलाहकार की होगी प्रतिनियुक्ति

जीबी कॉलेज नवगछिया एवं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय को छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनो केंद्रों पर कुल 2273 छात्र मैट्रिक की परीक्षा देंगे. मैट्रिक की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में होगी.

,, दोनो पालियों में छात्र छात्राएं देंगी मैट्रिक परीक्षा

छात्राओं के परीक्षा केंद्र बालभारती विद्यालय में प्रथम पाली में 366 एवं द्वितीय पाली में 403, बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्रथम पाली में 529 एवं द्वितीय पाली में 493, नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 683 एवं द्वितीय पाली में 645, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 448 एवं द्वितीय पाली में 398, प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल नवगछिया में प्रथम पाली में 212 एवं द्वितीय पाली में 305, लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर में प्रथम पाली में 358 एवं द्वितीय पाली में 381, सावित्री पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में 417 एवं द्वितीय पाली में 526 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा देंगी. जबकि जीबी कॉलेज नवगछिया में प्रथम पाली में 637 एवं द्वितीय पाली में 601एवं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में 581एवं द्वितीय पाली में 454 छात्र मैट्रिक की परीक्षा देंगे.

,, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मैट्रिक परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयार सुरु कर दी गई है. परीक्षा केंद्र पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बलों के साथ साथ परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक दंडाधिकारी, एक वरीय दंडाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति होगी. सीसीटीवी कैमरे की निगबानी में परीक्षा होगी. जांच के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्रा में प्रवेश मिलेगा. प्रवेश द्वारा पर छात्राओं के केंद्र पर दोनो शिफ्ट में तीन महिला सेविका व पर्यवेक्षिका परीक्षार्थी की करेंगी जांच करेंगी उसके बाद परीक्षा केंद्र के अंदर पहुच पाएंगी. छात्र के केंद्र पर जांच के लिए किसान सलाहकार की होगी प्रतिनियुक्ति किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil