नवगछिया। नगर परिषद की उपसभापति के पति को मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव को 22 मार्च 2026 की शाम करीब 5:15 बजे एक अज्ञात नंबर से वॉइस मैसेज प्राप्त हुआ। पीड़ित का आरोप है कि यह मैसेज राणा यादव उर्फ राना फौजी द्वारा भेजा गया है।

पीड़ित के मुताबिक, वॉइस मैसेज में गाली-गलौज करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उनके परिवार में भय का माहौल व्याप्त है।

अजय कुमार ने बताया कि वे एक जनप्रतिनिधि परिवार से जुड़े हैं और उन्हें लगातार लोगों के बीच रहना पड़ता है। ऐसे में इस तरह की धमकी उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है तथा प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इस संबंध में नवगछिया के प्रभारी थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *