14:04。


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

4 81%

भागलपुर जिले के इस्माइलपुर में बुधवार देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार मरीज सहित आठ लोग सुरक्षित बच गए।

स्थानीय छह युवकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। एंबुलेंस इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को मायागंज अस्पताल ले जा रही थी। वाहन में सवार सभी आठ लोग कमलाकुंड के निवासी बताए गए हैं।

गांव के छह युवकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इनमें देव कुमार (पिता अनिल यादव), जितेंद्र कुमार (पिता विशेश्वर यादव), मो. अमजद (पिता मो. बिलाल), सोनू कुमार (पिता अखलेश यादव), मो. फिरोज (पिता मो. इस्राफील) और रवि कुमार (पिता मुकेश यादव) शामिल हैं। उनकी मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात तक मौजूद रहे।

बिहार दिनभर

नवगछिया : इस्माइलपुर में बुधवार देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार मरीज समेत सभी आठ लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद गांव के छह युवकों ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें देव कुमार, जितेंद्र कुमार, मो. अमजद, सोनू कुमार, मो. फिरोज और रवि कुमार शामिल थे।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं, जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात तक मौके पर मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet