नवगछिया : नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मास्क एवं वाहनो की जांच की गई. जांच अभियान में कुल 70 लोगो बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते पाए गए. जिससे कुल 3500 रुपया जुर्माना वसूला गया इस अभियान ने तीन वाहन से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
Total Downloads: 382
नवगछिया उपकारा में एक बंदी कोरोना पोजेटिव
नवगछिया : नवगछिया उपकारा में एक बंदी कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार को उपकरा में 43 बंदियों की जांच की गई.

जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके अलावा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में 27 लोगों की जांच की गई एवं नवगछिया प्रखंड के कदवा भरोसा सिंह टोला में शिविर लगाकर 125 लोगों की जांच की गई. जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

