नवगछिया में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। गोसाईंगांव निवासी अनिल दास ने नवगछिया थाना में अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे सब्जी पट्टी स्थित एसबीआई एटीएम से रुपए निकालने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में खाते से 30 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....