नवगछिया के सधुआ गांव में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अंजू देवी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उस पानी की टंकी की सफाई कराई, जहां से फुलेश्वर यादव का शव बरामद किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि 23 अप्रैल को छोटे भाई रूदल सिंह ने अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ मिलकर बड़े भाई फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को पानी की टंकी में छिपा दिया गया था।

मृतक की मां कौशल्या देवी के बयान पर रूदल सिंह, उसकी पत्नी अंजू देवी और उसके साला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि फरार रूदल सिंह और उसके साला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu