नवगछिया। इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया के प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह और कर्मी विपीन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शहर के गणमान्य लोगों ने भावभीनी विदाई दी।
Total Downloads: 101
शहर के प्रमुख व्यवसायी पवन सर्राफ ने इस मौके पर कहा कि इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय को संवारने में सुरेंदर सिंह ने काफी अच्छा प्रयास किया जो सराहनीय है। वहीं नवगछिया के लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका सुनीता कुमारी को सोमवार को सेवानिवृत्त के मौके पर विदाई दी गई।
इस मौके पर लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की प्राचार्या इंद्रा कुमारी, पार्षद चम्पा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा, शिक्षिका मनोरमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, शैल कुमारी, रीना गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे। जीबी कालेज नवगछिया में शिक्षक प्रकोष्ठ में प्राचार्य प्रो शिवशंकर मंडल की अध्यक्षता में हिन्दी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आशा जयसवाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। वहीं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थकर्मी विभाष सिंह और ढोलबज्जा अतिरिक्त पीएचसी केंद्र में स्वास्थकर्मी राजीव रंजन को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

