नवगछिया – नवगछिया में कोरोना भयावह रूप अख्तियार करता जा रहा है. ऐसी स्थिति में नवगछिया के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में कोरोना रोगियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है. नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी में हुए बुधवार को कोरोना जांच में रिकॉर्ड 60 कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान की गयी है.

जिसमें गोपालपुर से 1, नवगछिया से 39,तेतरी से 5,पकड़ा से 1,नवगछिया थाना रोड 1,खगड़ा 1,नवगछिया आरोपीफ 1, श्रीपुर से 4 , रंगरा से 3, भवानीपुर से 2, मुरली से 1, मकनपुर से 1, और इस्माइलपुर लक्षमीपुर से एक संक्रमित रोगी की पहचान की गयी है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *