बिहपुर और नवगछिया प्रखंड की दो-दो खाद दुकानों की मंगलवार को बिहपुर बीएओ अश्विनी कुमार चौधरी ने जांच की। प्रखंड के झंडापुर में मां अन्नपूर्णा कृषि केंद्र में पॉश मशीन व पंजी मिलान के बाद भंडार का निरीक्षण किया। इसके अनुसार युरिया का स्टाक शून्य व एनपीके 52 बोरा एवं आमोनियम सल्फेट 33 बोरा गोदाम में सही पाया गया।

इस दौरान दुकानदार विपीन कुमार व कई किसान ने बीएओ को खाद की अनउपलब्धता के बीच किसानों की परेशानी बताई। बीएओ ने दो से तीन दिन में खाद की किल्लत दूर करने का अाश्वासन दिया। हलांकि प्रखंड में खाद की किल्लत होने की रिपोर्ट वे वरीय अधिकारी को कर चुके हैं। इसके बाद बीएओ ने दयालपुर में प्रेयस इंटरप्राईजेज, नवगछिया जीरोमाइल में संध्या इंटरप्राइजेज एवं मां तारा इंटरप्राइजेज दुकान में पॉश मशीन व पंजी मिलान के बाद भंडार के निरीक्षण में सब सही पाया।

रासायनिक से नहीं, नैनो यूरिया से करें खेती: बीएओ

बीएओ ने किसानों को बताया कि खाद/उर्वरक की बजाय नैनो यूरिया से खेती करना ज्यादा फायदेमंद है। 45 किलो यूरिया से अधिक बढ़िया 500 एमएल नैनो यूरिया है। किसान खेती करने में नैनो यूरिया का बेहिचक उपयोग कर सकते हैं। दुकानदार ने बताया, नैनो यूरिया 500 एमएल का दाम 240 रुपए तो 45 किलो रासायनिक यूरिया की कीमत 266 रुपए है। बता दें कि नवगछिया अनुमंडल में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। बिहपुर में खाद के लिए किसान एक सप्ताह से परेशान हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *