नवगछिया : गंगा पानी अब धीरे-धीरे घटने लगा है। सुरक्षा को लेकर बनाए गए बांधों के हर रोज कटने से दहशत का माहौल कायम है। शनिवार की सुबह इस्माइलपुर बिंद टोली बांध के स्पर 9 के डाउन स्ट्रीम में भीषण कटाव शुरू हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। यहां रह रहे विस्थापित चार परिवारों में सुमन सिंह, सुरेश सिंह, विजया देवी, उर्मिला देवी की झोपड़ी कट कर नदी में समा गई। लोगों जल संसाधन विभाग के अभियंता को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे जल संसाधन के अभियंता ने कटाव की स्थिति को देखते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू करवाया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दोपहर बाद कटाव को नियंत्रित कर लिया गया था। लेकिन नदी के तेज बहाव से स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावे स्पर 9 व 6 पर कटाव नियंत्रण में था, वहां भी विभाग की बचाव कार्य में जुटी रही। लेकिन गंगा के खतरे के निशान से ऊपर होने से स्पर व बांध पर नदी का दबाव बरकरार है।

बिहपुर के नन्हकार बांध पर नरकटिया गांव के उत्तर की तरफ नदी ने कटाव शुरू कर दिया, इससे अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब 10 मीटर में बांध का आधा हिस्सा कटकर एका-एक नदी में समा गया। नए स्थान पर कटाव होने से लोगों में दहशत का माहौल है। जल संसाधन विभाग की टीम कटावरोधी कार्य में जुटी है। गांव के लोग बांध पर डटे हुए हैं। कटाव शुरू होने से नरकटिया के दर्जनों लोगों के घर जहां कटाव के मुहाने पर हैं। डर से लोग अपना घर खाली चुके हैं। पूर्व में जहां कटाव हो रहा था, वहां नियंत्रण में है। इसके अलावे गोसाईं गांव जमींदारी बांध पर नदी का अभी भी दबाव है।

गंगा के जलस्तर में नवगछिया में 24 घंटे 10 सेंटीमीटर और कहलगांव में 2 घंटे में 1 सेंटीमीटर की कमी आई है। नवगछिया में गंगा खतरे के निशान 31.60 से 1.30 सेंमी. ऊपर 32.90 मीटर पर बह रही है, तो कहलगांव में खतरे के निशान 31.09 से 1.16 सेंमी. ऊपर 32.25 मीटर पर गंगा बह रही है। उधर, सबौर में घोषपुर पुलिया के पास एनएच-80 पर से घुटने से ऊपर गंगा के बाढ़ का पानी बह रहा है। 20 सितंबर एनएच-80 पर आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। परेशान लोग उसी पानी में जैसे-तैसे आन-जाना कर रहे हैं।

घटने लगा पानी, कट रहे बांधों से स्थिति खराब, बचाव कार्य जारी, नन्हकार जमींदारी बांध का 10 मीटर में आधा हिस्सा कट कर नदी में समाया, स्थिति भयावह, नवगछिया में 24 घंटे में10 व कहलगांव में 2 घंटे में 1 सेमी. की आई कमी नवगछिया में गंगा खतरे के निशान 31.60 से 1.30 सेंमी. ऊपर 32.90 मीटर पर बह रही है

रंगरा : प तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के संत विनोबा उच्च विद्यालय में चलाए जा रहे बाढ़ राहत शिविर के प्रभारी ड्यूटी से लगातार फरार हैं। इसके चलते राहत कैंप में कुव्यवस्था और अफरातफरी का माहौल है। बताया जाता है कि यहां कैंप प्रभारी के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन राय की प्रतिनियुक्ति की गई थी। संचालन के लिए 17 शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की शिविर में उपस्थित हैं, मगर शिविर के प्रभारी ड्यूटी से लगातार फरार हैं। शनिवार को हंगामे की सूचना पर बीडीओ शिल्पी कुमारी वैद्य, सीओ पहुंचे। तो शिविर प्रभारी ड्यूटी से फरार थे। सीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम व एसडीओ को पत्र भेजा है। प्रभारी का मोबाइल पर स्विच ऑफ है। ऐसी स्थिति उक्त प्रभारी निरंजन राय के स्थान पर कृषि समन्वयक राकेश कुमार रोशन व आवास सहायक मनोज आर्य को प्रतिनियुक्त किया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet