नवगछिया। सोनपुर स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व मध्य रेल की मंडल संसदीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सांसद अजय कुमार मंडल ने भाग लिया। बैठक में सांसद ने भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत नवगछिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15568/67 (गांधी धाम एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 12407/08 (कर्मभूमि एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 15933/34 (अमृतसर एक्सप्रेस) एवं कटारिया स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13245/47 (राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस) के ठहराव की मांग उठाई,
Total Downloads: 165
जिसपर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि आपके प्रस्ताव के स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड को सूचित कर दिया गया है, स्वीकृति उपरांत पुनः गाड़ियों का ठहराव चालू हो जाएगा। इसके साथ ही सांसद ने अजय कुमार मंडल ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर डिजिटल डिस्पले, जीबी कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरपास की मांग की।
खरीक, कटरिया, नारायणपुर, बिहपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, संपर्क पथ, यात्री शेड निर्माण, टिकट बुकिंग काउंटर, शौचालय एवं स्नानागार आदि के निर्माण की मांग व बीरबन्ना रेलवे क्रॉसिंग को पुनः चालू करने की मांग को बैठक में रखा साथ-साथ नारायणपुर बाजार पर आरोबी के निर्माण के लिए भी बैठक में प्रस्ताव रखा।

