नवगछिया : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र की सैदपुर पंचायत के गोढियारी गांव में मंगलवार की देर रात चार सौ रुपये नकदी और चांदी के जेवर चुराने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को आम के पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा गया।

दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में तीनों को लाठी, डंडे व बेल्ट से बुरी तरह पिटाई की गई। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने तीनों बच्चों को बचाने का प्रयास नहीं किया। हालांकि उसी समय भीड़ में से किसी ने मोबाइल से फोन कर गोपालपुर थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी। पुलिस ने पहुंचकर तीनों नाबालिगों को मुक्त कराया।

क्या है मामला : मंगलवार की देर रात को गोढियारी के बबलू मंडल के चार सौ रुपये व चांदी का जेवर चोरी हो गए थे। आरोप है कि तीन नाबालिगों ने ही चोरी की थी। हालांकि बाद में डांट-डपट करने के बाद रुपये व जेवर बच्चों ने वापस कर दिए थे। लेकिन बाद में बच्चों को सजा देने के लिए बगीचे में आम के पेड से बांधकर तीनों की सामूहिक पिटाई की गई।

गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारियों को भेजा गया। परंतु किसी भी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। फिर पर मामले पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *