नवगछिया : नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री किशोर झा एवं वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य लालबाबू राय के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने संगीत कार्यक्रम को प्रस्तुत किया. मौके पर विद्यालय के आचार्य सुधा कुमारी,अश्वनी कुमार झा, चंद्रकांत झा, कौशल किशोर, रेणुका कुमारी, नीलम, प्रिया विश्वकर्मा, चंदन, शिक्षक अशोक कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
Total Downloads: 112
नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के ग्राम परबत्ता में शनिवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति ए यूनिट ऑफ मारिया फौंडेशन के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी का 157वी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद डॉ एन के यादव एवं वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रतन मंडल एवं गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम का संचालन गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता कवि सरवन बिहारी ने किया. इस अवसर मारिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत कापरी, प्रोफेसर प्लस टू साइंस अकैडमी के डायरेक्टर गोकुल कुमार, दयानंद सरस्वती, शिक्षक चंद्रकांत मंडल, विनोद मंडल, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल हवलदार, सांसद प्रतिनिधि सुजीत कुमार मंड, गीतकार योगेंद्र मंडल, प्रभात कुमार, डॉ देवराज हर्ष, पंकज कुमार, अमित पासवान, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार, करमचंद, निरंजन कुमार, नीतीश कुमार पटेल, डॉ विकाश, अंकित कुमार सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम के मौके पर अतिथियों में स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया.

नवगछिया : नवगछिया जीबी कॉलेज में शनिवार को एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी मो मोसरर्त के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रुप मे मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एस एस मंडल ने किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ फिरोज अहमद, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, डॉ आशा जायसवाल, रामदेव प्रसाद यादव, डॉ कलाधर मंडल मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने छात्र छात्राओं को नियमित रुप से महाविद्यालय आने की बात कही. 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर कॉलेज से संबंधित कार्य से वंचित कर दिया जाएगा. छात्र संघ के अध्यक्ष सुकेश कुमार ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को नियमित रूप से कॉलेज आने की अपील की. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो गई है.

