नवगछिया : जाह्न्वी चौक से इस्माइलपुर तक बांध का निर्माण होगा। इसके लिए 99.87 एकड़ जमीन लीज पर लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने जमीन को लीज पर लेने के लिए रैयतों की सूची जारी कर दी गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
लेकिन जमीन लीज पर देने के लिए अभी तक मात्र 50 फीसद किसान ही तैयार हुए हैं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जब तक 90 फीसद किसान लीज पर जमीन देने के लिए तैयार नहीं हो जाएंगे, तब तक भू-अर्जन का काम संभव नहीं है।

लीज पर जमीन देने वाले रैयतों को भू-अर्जन विभाग को बताना होगा कि जमीन उनके नाम पर है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

