नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन स्तर से कोई एक्शन नहीं हुआ. घटना की पूरी तरह से सुलझ भी नहीं पाई थी कि दूसरा ताजा मामला कदवा आदर्श उच्च विद्यालय में सामने आ गया. रंगबाज युवक विद्यालय में घूस कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान शिक्षकों के साथ भी बत्तमीजी की. इस घटना के बाद कदवा ओपी पुलिस भी विद्यालय पहुचीं. स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि भी इस घटना के बाद विद्यालय पहुच कर पूरी जानकारी ली.
Total Downloads: 105
इस घटना के बावजूद इन युवकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही हो रही है. ऐसी स्थिति में छात्राएं कैसे स्कूल जाएंगी. रंगबाज युवकों के इस तरह के कृत्य से छात्राएं डरी सहमी ही विद्यालय जाती हैं. संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद था. विद्यालय के सहयका शिक्षक मनीष सिंह ने बताया कि घटना के बाद युवक को पकड़ कर रखा गया था. इसके बाद कदवा ओपी पुलिस के साथ पंचायत के मुखिया जी विद्यालय पहुचें. इसके बाद पंचायत सतत से ही उक्त युवक को डांट डपट लगाकर छोड़ दिया गया.

मालूम हो कि 27 जनवरी की देर रात इस्माईलपुर कस्तूरबा विद्यालय में हरवे हथियार के साथ शराब के नशे में कुछ युवकों के द्वारा कैम्पस में प्रवेश करने एवं ताकझांक करने का मामला प्रकाश में आया था. इस घटना के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज में भी विद्यालय के आसपास युवको की गतिविधि देखी गई थी..इस घटना में पुलिस ने उन युवकों को हिरासत में भी लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।
इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में हुई घटना के संदर्भ में किसी के द्वारा आवेदन ही नहीं दिया गया. ऐसी स्थिति में ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए बेस जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि पीड़िता के द्वारा आवेदक दिए जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

