नवगछिया के कदवा में ट्यूशन पढ़कर लौट रही सात वर्षीय छात्रा दुर्गा कुमारी की एक्सीडेंट में मौत हो गई। कदवा में ही मिलन चौक के पास अनियंत्रित बाइक ने छात्रा को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हुई छात्रा को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

वहां के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बच्ची को मायागंज रेफर कर दिया। मायागंज आने के दौरान रास्ते में ही छात्रा की मौत हो चुकी थी। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। मायागंज में पुलिस के समक्ष परिजन के बयान दिए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने बताया कि छात्रा पढ़ाई के लिए रोजाना जाती थी। उसे शिक्षक तक छोड़ने और लाने के लिए रोजाना परिवार का कोई बड़ा सदस्य जाता था पर शुक्रवार को वह अकेली चली गई थी। शुक्रवार को दुर्गा के अन्य साथी सड़क पार कर चुके थे। वह जब सड़क पार करने लगी तो बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। छात्रा छोटू साव की बड़ी बेटी थी। छोटू पंजाब में मजदूरी करता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *