नवगछिया में डेढ़ करोड़ की लागत से बना बस स्टैंड बेकार पड़ा है। नगर परिषद प्रशासन ने प्राइवेट बस और छोटे वाहनों को एक जगह लगाने के लिए यहां बस स्टैंड का निर्माण करवाया था। निर्माण एजेंसी बुडको ने वर्ष 2017 में बस स्टैंड का कार्य पूरा कर नगर परिषद प्रशासन को हैंडओवर भी कर दिया। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने बस पड़ाव की बंदोबस्ती भी कराई। बावजूद अब भी एनएच-31 किनारे ही बस और अन्य छोटे वाहन खड़ा कर चालक यात्रियों को चढ़ाते-उतारते हैं। इससे एक ओर जहां एनएच पर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, वहीं दूसरी ओर यहां दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है।
Total Downloads: 102
बस स्टैंड का टेंडर लेने वाले पंकज यादव ने बताया कि बस स्टैंड को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन कदम नहीं उठा रहा है। कुछ दिन पहले प्रशासन ने इसको लेकर कवायद शुरू की थी। मगर बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाएं और यात्रियों को यहां तक आने में होने वाली परेशानी को दूर नहीं किया गया। वाहन बस स्टैंड के अंदर नहीं लगने से मुझे भी नुकसान हो रहा है। निजी गाड़ियों को खड़ी करने के लिए प्लेटफार्म 2 के नीचे बनाए गए पार्किंग स्थल पर भी टेंपो चालक वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाते हैं। इससे भी बस स्टैंड तक कोई आना नहीं चाहता है। जब तक इन गाड़ियों को बस स्टैंड में नहीं लगवाया जाएगा, तब तक एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहेगी।
देखरेख के अभाव में भवन की दीवार में आ गई हैं दरारें
पांच साल पहले बनाए गए बस स्टैंड का भवन भी अब जर्जर स्थिति में है। देखरेख के अभाव में भवन की दीवारों में दरार आ गई है। वहीं बस स्टैंड परिसर में गंदगी फैली हुई है। दूसरी ओर शाम होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। बदमाश यहां नशा का सेवन करते हैं और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए साजिश रचते हैं। बावजूद अब तक न तो नगर परिषद प्रशासन और न ही स्थानीय पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है। इससे नवगछिया के लोगों में रोष है। बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से जल्द बस स्टैंड को चालू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर बस स्टैंड तो बनवाया गया। मगर प्रशासन की उदासीनता के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

एनएच 31 किनारे बस खड़ी होने के कारण लगता है जाम, अक्सर होती हंै दुर्घटनाएं
बस स्टैंड बनकर तैयार है। इसकी बंदोबस्ती भी कराई गई है। गाड़ियों को वहां लगवाने का काम पुलिस-प्रशासन का है। पुलिस और प्रशासन एनएच किनारे से गाड़ियों को हटाकर वहां लगवाएं। – सुमित्रानंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर
