नवगछिया में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली, पीठ में लगी गोली; आरोपी फरार

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर रिंग बांध पर बुधवार को आपसी विवाद के दौरान दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला की पीठ में लगी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम में शामिल बिंदु भूषण, भव्या भारती और चालक संजय कुमार मौके पर पहुंचे। नवगछिया थाना पुलिस के सहयोग से घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आपसी विवाद के बाद चली गोली

परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर महिला और आरोपित पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान रंजीत सिंह के छोटे बेटे कृष्णा सिंह पर महिला को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। गोली महिला की पीठ में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर गई।

घटना के बाद आरोपित के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। घायल महिला का बेटा अमृत सिंह बाहर काम करता है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े रिंग बांध जैसे सार्वजनिक स्थान पर गोली चलने की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नवगछिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस गोलीबारी के कारणों के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu