नवगछिया। नवगछिया में दो अलग अलग मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए है। पहली घटना रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर में हुई जहां पुष्पा देवी पति गोविंद शाह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया

जहां इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना कदवा थाना क्षेत्र में घटी जहां मूल चंद्र शाह पिता सुरेश शाह आपसी विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए परिजनों के द्वारा ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।

बिहपुर । बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा में 17 मई की शाम हुई पिता शंकर चौधरी और पुत्र सुमित कुमार उर्फ घूरो के झगड़े में पुत्र की हुई मौत मामले में चौकीदार चंदन पासवान के लिखित आवेदन के अधार पर केस दर्ज किया हैं। जिसमें बताया गया है कि 17 मई को क्षेत्र घूमने के दौरान पता चला कि पिता व पुत्र के बीच गेहूं सुखाने को लेकर झगड़ा व मारपीट हो गयी। सुमित चौधरी गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित उर्फ घूरो मर चुका है। वही सूचना पर थानेदार भी पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच का जिम्मा जमादार सतेंद्र सिंह को सौंपा गया हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *