जिला विकास समन्वय समिति की बैठक डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई। जहां कृषि विभाग ने डीजल अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों और किसानों को राशि मुहैया कराए जाने का अपडेट कराया। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि नली-गली योजना के तहत सड़क व नाली में जरूरत के मुताबिक मिट्टी भराई मनरेगा से कराएं। इसके बाद प्राक्कलन बनेगा।

नल का जल योजना के तहत नवगछिया के सभी प्रखंडों में जिन वार्डों में नल जल का काम कर दिया गया है, उसकी जांच होगी। जांच एक वरीय पदाधिकारी, एसडीओ और दूसरे जिले के पीएचईडी के सहायक अभियंता करेंगे। वार्डों में अगर सरकारी दिशा निर्देश के मुताबिक काम नहीं कराया गया है तो उसे ठीक करवाएं। यह काम सप्ताहभर के अंदर कराएं। बीडीओ ने नल का जल व गली-नाली योजना में राशि की अनुपलब्धता की बात कही। इसको लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। एसबीएम के तहत अभी तक जिले में 1.3 लाख शौचालय बनाना है। शाहकुंड, गोराडीह , पीरपैंती व कहलगांव में एक लाख शौचालय बनाने की आवश्यकता है। इन प्रखंडों में अभियान चलाकर शौचालय बनवाएं। जितना शौचालय बना है, उसे नियमानुसार भुगतान करें।

प्रत्येक पंचायत में पांच जगहों को चिह्नित करना जरूरी

लोक शिकायत निवारण के लिए सभी बीडीओ को पंचायत में जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में पांच जगहों को चिह्नित करना जरूरी है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में एक पदाधिकारी व कर्मी रहेंगे। इसमें बीडीओ नोडल पदाधिकारी रहेंगे। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोका गया और स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। नाथनगर बीडीओ को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *