नवगछिया। नवगछिया अनुमण्डल में इंटर की परीक्षा सभी छह केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले ही दिन 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 13 जबकिं दूसरी पाली में 48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
Total Downloads: 313
परीक्षा के पूर्व सभी केन्द्रो पर परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गयी। वहीं आदर्श परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया। एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिया। वहीं परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र आउट होने की चर्चा रही।
परीक्षार्थियों के अभिभावक यह बात सुनकर परेशान नजर आए। वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकान बंद रखने के एसडीओ के आदेश के बाबजूद रूंगटा परीक्षा केंद्र के पास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें खुली रही व दुकान पर लोगो की भीड़ जमी रही।

