नवगछिया : नवगछिया में गुरुवार को 18 कोरोना के मरीज पाए गए हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि नवगछिया प्रखंड के साहू परबत्ता गांव में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं. जबकि तीन व्यक्ति नवगछिया शहर के संक्रमित पाए गए है. संक्रमित व्यक्तियों को कोविड सेंटर लाने एवं बांड भरवाने की प्रक्रिया की जा रही है.

माक्स चेकिंग अभियान में

नवगछिया : नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान माक्स एवं वाहनो की जांच की गई. जांच अभियान में कुल 81 लोगो बिना माक्स के सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि करते पाए गए. जिससे कुल 4050 रुपया जुर्माना वसूला गया। इस अभियान ने एक वाहन से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

रंगरा के नासी टोला में दो वर्ष की बच्ची कोरोना संक्रमित

नवगछिया – रंगरा पीएचसी में किये गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में नासी टोला की दो वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित पायी गयी है. जानकारी मिली है कि बच्ची के माता पिता और अन्य परिजनों की रिपोर्ट नेगटिव है. माता पिता आश्चर्य कर रहे हैं कि उनकी बच्ची इस बीमारी के चपेट में कैसे आ गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि बच्ची को कोविड केयर सेंटर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *