नवगछिया (भागलपुर) में मद्यनिषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जहानवी चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया।

Whatsapp group Join

जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 640 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप मिला। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर लिया। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब ₹12,67,200 बताई गई है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने अरविंद बिंद (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

अभियान का नेतृत्व मद्यनिषेध निरीक्षक दानी प्रसाद कर रहे थे। टीम में सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार महतो, मद्यनिषेध सिपाही और गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।

मद्यनिषेध प्रभारी प्रमोद दास ने बताया कि जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *