नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में बालिका क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में किया गया। एकेडमी के डायरेक्टर सह कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख में आयोजित शिविर में बालिकाओं को फिजिकल फिटनेस और क्रिकेट की बेसिक ट्रेनिंग दी गई।

इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, कंचन सिंह, आशीष कुमार, बीएसएफ के दिलीप शर्मा नवगछिया के क्रिकेट कप्तान अनुराग साह, पंकज कुमार ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम आदि उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि अगले सप्ताह महिला क्रिकेट टीम के संचालक के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उसके बाद स्थाई रूप से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *