नवगछिया। नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में खेल समर कैम्प का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में आरंभ हुआ। खेल संघ के संयोजक सह मुख्य प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद के देखरेख में बच्चों को स्वस्थ रहने के तरीके, योगा, ताइक्वांडो, क्रिकेट आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
Total Downloads: 79
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम, अमित कुमार, प्रिंस राज, अशोक सिंह, राजेश कुमार, कंचन सिंह, अनुराग साह ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया।
मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि कैम्प 15 दिन का होगा। इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, प्रो विजय कुमार, बालकृष्ण पंसारी, वार्ड पार्षद चंपा देवी, आशीष कुमार ओम कुमार आदि उपस्थित थे।

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हाई स्कूल लत्तीपाकर धराहरा के मैदान में हुआ। शिविर ताइक्वांडो कोच संजय सिंह की देखरेख में हुआ। शिविर के समापन के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो नाजिम संजय सिंह खेल शिक्षक मो. गुलाम मुस्तफा आदि उपस्थित थे।
